राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद द्वारा राजगढ़ खंड के सभी जोनो का गठन कर दिया गया है और अप्रैल माह तक बूथ लेवल की कमेटियो का गठन भी कर दिया जायेगा | यह बात पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान ने राजगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही | उन्होंने कहा कि इसके उपरांत मई में कांग्रेस की ग्रामीण स्तर की कमेटियां गठित की जायेगी | उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा पुरे हिन्दुस्तान में आरम्भ किये गये हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को भी कार्यरूप दिया जा रहा है और पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता हर घर में दस्तक देकर केंद्र सरकार की विफलताओ से लोगो को अवगत करवाएंगे | अगले दो महीनों में पुरे हिंदुस्तान में कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा हर घर में दस्तक देकर वहां एक स्टीकर लगाया जायेगा | उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जो लोग मुख्य धारा से हट गये थे उन्हें जोड़ने के लिए ज़ोन लेवल पर विशेष अभियान आरम्भ किया गया है और इसमें सफलता भी मिल रही है | खैरी ज़ोन की आयोजित बैठक में डिमबर पंचायत की प्रधान नीलम चौहान, सुनील चौहान, जगदीश चंद पूर्व प्रधान ठोड़ निवाड़ पंचायत, लेखराम पूर्व प्रधान डिमबर पंचायत, चमन, अरविन्द, विपिन, शकुंतला आदि ने कांग्रेस की मुख्यधारा के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है और पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस उनका स्वागत करती है | उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वापसी की मुहीम जारी रहेगी और 2024 तक पार्टी से भटके हुए सभी लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा | उन्होंने कहा कि राजगढ़ खंड में ज़ोन लेवल के सभी कार्यक्रम पूर्ण हो चुके है और अगले सप्ताह सराहं खंड के सभी 6 जोनो में भी कार्यकारिणी का गठन कर दिया जायेगा | इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष हरदेव राणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य शकुंतला प्रकाश, दीपक धीर, विजय लक्ष्मी ठाकुर, रतन कश्यप, अनुज ठाकुर, सुधीर ठाकुर, चन्द्रमणी ठाकुर सहित सभी जोनो के अध्यक्ष भी मौजूद रहे |
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…