मुख्य समाचार

सिरमौर : एसडीएम सराहां ने किया जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेले का शुभारंभ

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

जिला सिरमौर के  प्रसिद्व एवं पारंपरिक जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेले का शुभारंभ अध्यक्ष  मां नगरकोटी मेला कमेटी एवं एसडीएम सराहां डॉ. संजीव कुमार धीमान ने मां नगरकोटी की विधिवत पूजा अर्चना कर किया। पुजा अर्चना करने के उपरांत मंदिर से मेला ग्राउंड तक पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मां नगरकोटी के कारदारों एवं स्थानीय लोगों द्वारा जय मां नगरकोटी के जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। एसडीएम ने बताया कि 22 मार्च को मेले के समापन्न समारोह के अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेगें।  वह दोपहर 2 बजे नारग पहुंचेंगे और 2:15  बजे मां नगरकोटी मंदिर में पूजा-अर्चना  करेंगे  और उसके पश्चात शोभायात्रा में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि  इस बार मां नगरकोटी  मेले का आयोजन काली केहड़ क्रिकेट मैदान नारग में  किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले के अंतिम दिन 22 मार्च को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा और सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय  कलाकारों के अलावा रघुवीर सिंह और डॉक्टर मदन झालटा प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां  दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त प्रातः 10:00 बजे से महिलाओं द्वारा रस्साकशी मटकाफोड़, म्यूजिकल चेयर  प्रतियोगिताओं का आयोजन व आंगनबाड़ी बच्चों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि 03 बजे  दंगल का शुभारंभ करेंगे। इस दंगल में प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पुरुष पहलवान भाग लेंगे । उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मेले में पधार कर मेले की शोभा बढ़ाएं।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

3 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

3 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

3 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

3 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

4 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

17 hours ago