मुख्य समाचार

राजगढ़ : हरीओम गौशाला द्वारा गौ ग्रास वाहन सेवा का राजगढ़ से हुआ शुभारम्भ

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

हरीओम गौशाला द्वारा गौ ग्रास वाहन सेवा का शुभारम्भ राजगढ़ से किया गया है और लोग पहली रोटी गाय के नाम देकर गौसेवा के भागीदार बन सकते है | यशवंतनगर स्थित हरिओम गौशाला के संचालक कपिल ठाकुर ने बताया कि गौ ग्रास गाड़ी सेवा राजगढ़ से आरम्भ कर दी गयी है जो यहाँ के सभी कार्यालयों व दुकानों में जायेगी और वहां से रोटियां व गाय के नाम अन्य सामग्री एकत्रित करके गौशाला पहुंचाएगी | उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार पहली रोटी गाय को खिलाने का विधान है | गाय के शरीर में सभी देवी देवताओं का वास होता है और जब हम पहली रोटी गाय को खिलाते है तो सभी देवी देवताओं को भोग लग जाता है | ऐसा करने से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है | उन्होंने बताया कि शहरो में बहुत से लोग पहली रोटी गाय को खिलाना तो चाहते है लेकिन हमेशा गाय न मिलने पर नियमित रूप से इस नियम का पालन नहीं कर पाते | उन्होंने बताया कि हरिओम गौशाला द्वारा गौग्रास गाड़ी सेवा आरम्भ करने के बाद लोगों को घर से ही गौसेवा करने का अवसर  मिल रहा है | उन्होंने बताया कि यशवंत नगर में हरी ओम गौशाला में लगभग 500 गायो को आश्रय दिया गया है और लोग गाय के नाम पर पहली रोटी की सेवा करके पुण्य के भागीदार बन सकते है  | उन्होंने कहा कि राजगढ़ क्षेत्र के लोग अपने आसपास की दुकानों में रोटी छोड़ सकते है जहाँ से प्रतिदिन गाड़ी रोटियां एकत्रित करेगी | उन्होंने कहा कि गौग्रास वाहन शीघ्र ही नोणी, ओछघाट आदी से भी यह सेवा आरम्भ करेगा | उन्होंने बेसहारा गौवंश के लिए रोटी के अतिरिक्त सब्जियों, ग्रीन बेस्ट आदी की सेवा करने और सड़ा गला व वासा भोजन न देने का आह्वान भी किया |

Himachal Darpan

Recent Posts

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

5 hours ago

कांगड़ा में 45 वर्षीय व्यक्ति की गला काटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

( ब्यूरो रिपोर्ट ), कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सनसनीखेज हत्या का…

13 hours ago

होमवर्क पूरा न करने पर 7वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई, प्रिंसिपल पर मामला दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल के सदवां क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में…

14 hours ago

मोहर्रम के अवसर पर नाहन में यातायात व्यवस्था में रहेगा अस्थायी परिवर्तन-जिला दण्डाधिकारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 25 जून। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एवं उपायुक्त…

15 hours ago

दोस्त देखते रह गए, कौशल्या डैम में डूबकर युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। औद्योगिक शहर परवाणू के समीप कामली पंचायत स्थित कौशल्या डैम में बुधवार दोपहर…

1 day ago