अपराध /दुर्घटना

मंडी : सुंदरनगर के पुंघ में 46.70 ग्राम चिट्टा सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी पुलिस स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम आज सुबह चंडीगढ़ मनाली हाइवे पर नाके के दौरान एचआरटीसी की दिल्ली से मनाली जा रही बस में सवार दो युवकों के कब्ज़े से 46.70 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम एएसआई शेर सिंह के नेतृत्व में सुंदरनगर के पुंघ में हाइवे पर नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की दिल्ली से मनाली जा रही बस को जांच के लिए रोका। बस में सवार यात्रियों की तलाशी में पुलिस दल ने राजेंद्र कुमार उर्फ मनु (29) पुत्र रामू निवासी गांव व डाकघर ढाबन तहसील बल्ह और मोहम्मद इब्राहिम (27) पुत्र गुलाम मोहिदीन निवासी गांव डडोह डाकघर ढाबन तहसील बल्ह के कब्जा से 46.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

6 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

7 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

7 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

7 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

9 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

9 hours ago