अपराध /दुर्घटना

मंडी : सड़क किनारे खड़े टेंपो से टकराई स्विफ्ट, चालक की मौत

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला में चालकों की लापरवाही से सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले की बात करें तो चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी बस स्टैंड के समीप बाईपास पर एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़े टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर बीती देर रात को यह हादसा पेश आया है। यहां मंडी बस स्टैंड से महज कुछ दूरी पर नेरचौक की ओर बाईपास पर स्विफ्ट सड़क किनारे खड़े टेंपो से जा टकराई। कार में 34 वर्षीय युवक राजेश राव सवार था, जिस की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा इतना जोरदार था कि टेंपो से टकराते ही कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक मंडी जिला के तल्याड़ रत्ती पुल का रहने वाला बताया जा रहा है, जो मंडी से सुंदरनगर की ओर जा रहा था। प्रथम दृष्टया में मामला लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कार चालक द्वारा ट्रक को ओवरटेक करते समय यह हादसा पेश आया है। मृतक का जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सदर थाना की टीम द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

Himachal Darpan

Recent Posts

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

3 hours ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

24 hours ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

2 days ago

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…

2 days ago

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

3 days ago