मुख्य समाचार

सिरमौर : लेउनाना में धूमधाम से मनाया गया महिला सशक्तिकरण पर्व

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

राजकीय मिडल स्कूल लेऊनाना में महिला सशक्तिकरण पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें लोक नृत्य, लघु नाटिका, एकल गायन, एकल डांस, म्यूजिक्ल कुर्सी दौड़, कबड्डी, रस्साकशी, भाषण व मेंहदी प्रतियोगिताएं प्रमुख रही। बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत डिब्बर, एकता एवं नारी शक्ति ग्राम संगठन हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, कुटुंबश्री एनआरओ के सहयोग से किया गया। स्थानीय स्कूल के मुख्याध्यपक अशोक मीनार ने बतौर मुंख्य अतिथि शिरकत की। लोक नृत्य में डिब्बर धाली की महिलाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि  कबड्डी में लेउनाना, लघुनाटिका व रस्साकशी में मटलोड़ी की महिलाओं बाजी मारी। एकल गायन में डिब्बर धाली की प्रोमिला, एकल नृत्य में लेउनाना की बर्मी देवी तथा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में डिब्बर धाली की मंजीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन सभी प्रतियोगिताओं में सभी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। केरल से आई एनआरओ टीम की प्रमुख एनी विश्वनाथ का महिला सशक्तिकरण त्यौहार के आयोजन में बहुत योगदान रहा। इस मौके पर स्थानीय पंचायत की होनहार बेटी अंबिका स्टाफ नर्स पुत्री मनोज कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर महेंद्र कौशल खंड समन्वयक, शिक्षक सुरेश चैहान, प्रधान  ग्राम संगठन सरिता कश्यप व मीना देवी, एलआरजी कविता व प्रभा, सीएलएफ प्रधान नीलम शर्मा, सिलाई अध्यापिका रीना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी सिंहमार और संतोष मौजूद रही।

Himachal Darpan

Recent Posts

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

4 minutes ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

5 hours ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

1 day ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

2 days ago

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…

2 days ago