शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
बजट पेश होने के बाद पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर एस बाली ने कहा कि मैं सभी हिमाचलवासियों को और हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर को इस बेहतरीन बजट के लिए बधाई देता हूँ। यह एक ऐतिहासिक बजट है जो की एक हरित राज्य की परिकल्पना को साकार करता है। वहीं बाली ने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री ने पर्यटन को बजट में बढ़ावा देने की बात कही है उससे रोजगार के नए आयाम स्थापित होंगे और वही बाली ने कहा कि उनकी पूरा कोशिश रहेगी कि पर्यटन का जो जीमा उनको दिया है उसको अच्छे से पूरा करेंगे। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री ने जो घोषणाएं की है, उनके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ। प्रदेश पर्यटन से सम्बंधित माननीय मुख्यमंत्री ने घोषणाएं की है कि कांगड़ा को हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जायेगा, सभी 12 जिलों को 30 करोड़ रुपये की लागत से “हेलीकॉप्टर सुविधा” से जोड़ा जायेगा, मंडी हवाई अड्डे के लिए 1,000 करोड़ रुपये, कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए 400 करोड़ रुपये, शिमला के निकट जटिया देवी में 1,373 करोड़ रुपये की नई टाउनशिप परियोजना स्थापित की जाएगी, हमीरपुर में बस अड्डा बनेगा, जिस पर 10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…
जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…
ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…