मुख्य समाचार

राजगढ़ : महाविद्यालय राजगढ़ में “SAFE LIFE- SAVE LIFE पर कार्यक्रम आयोजित

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा हमारा लक्ष्य “SAFE LIFE- SAVE LIFE” शीर्षक के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इको क्लब, प्रहरी क्लब, कल्चरल क्लब, एनएसएस इकाई, एनसीसी इकाई, डिजिटल लिटरेसी क्लब, निर्वाचन साक्षरता क्लब, युवा पर्यटन क्लब, जूडो क्लब, इवेंट मैनेजमेंट क्लब, ट्रैकिंग क्लब, कबड्डी क्लब, टेबल टेनिस क्लब,  एक भारत श्रेष्ठ भारत, जैविक कृषि क्लब, योगा क्लास, रोवर तथा रेंजर क्लबों ने भाग लिया।  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार गाँधी थे। सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी डॉ. पवन कुमार शर्मा व अन्य प्राध्यापक उपस्तिथ थे। सबसे पहले साहिल द्वारा मुख्य अतिथि व क्लब के प्रभारी को वैज लगाकर सम्मानित किया। उसके बाद साहिल और साक्षी द्वारा सड़क सुरक्षा पर डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की गयी, जिसमें सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों से सभी को अवगत किया गया और सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओ के बारे में सभी को बताया गया। कार्तिक ने वाहन बीमा के महत्व और शिवानी ने ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की विधि के बारे में अवगत कराया। विभिन्न क्लबों ने तरह-तरह की प्रस्तुतियां जैसे माइम, कविता, गीत,भाषण,नाटक  द्वारा सड़क दुर्घटना और सड़क सुरक्षा के बारे में सभी को बताया गया। इसी तरह सभी क्लब ने कुछ न कुछ प्रस्तुति दी और सभी क्लब की प्रस्तुति के बाद अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी को सराहना मिली और उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बताया की हमें सबसे पहले अपनी रक्षा करनी होगी तभी हम समाज के लिए कुछ कर सकते है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

4 minutes ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

50 minutes ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

55 minutes ago

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago