लाहौल (आशा डोगरा/सब एडिटर),
लाहौल स्पीति के चार युवक सोनम जांगपो, सुनील, रिगजिन और अशोक जिंगजिंगबार बारालाचा से चन्द्र ताल होकर कोकसर तक “स्नो टू रिंग” कर पहुंचे l 7 मार्च को जिंगजिंगबार से बीडीसी सदस्य केसंग ने रवाना किया था l आज 14 मार्च को सभी कोकसर पहुंच अपना अभियान पूरा कियाl दल में शामिल सदस्य केलांग पंचायत प्रधान सोनम जांगपो ने बताया कि उनका युवा पीढ़ी को संदेश है कि आज के युग में लाइफ स्टाइल पर ध्यान देना चाहिए नशे से दूर रह कर फिट रहना बेहद जरूरी है ताकि किसी भी कार्य को करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से संतुलित रहे l उन्होंने जगह जगह ग्लेसियर और बर्फ को देख चिंता जताई और बताया कि सभी को इस और ध्यान देना चाहिए ताकि हमारे पर्यावरण को संरक्षित किया जाए l उन्होंने बताया कि इसके साथ सबसे जरूरी है कि लाहौल स्पीति मे विंटर खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और युवा पीढ़ी को आगे आना होगा और पर्यटन की दृष्टि से भी लोगों को फायदा मिलेगा | इस दल के सदस्य सुनील, रीगजिन और अशोक ने बताया कि उनकी हर सम्भव कोशिश रही है कि जिले में विंटर खेलों को बढ़ावा दिया जाये l उनकी इस कामयाबी पर जिला परिषद सदस्य कुंगा बोध ने सभी को हार्दिक बधाई दी और इन्हें सभी युवा पीढी के लिए प्रेरणा बताया |
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…
ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…
ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…
( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…