मुख्य समाचार

किन्नौर : रिकांग पिओ द टैक्सी ऑपरेटर यूनियन कार्यालय में बैठक आयोजित

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

किन्नौर जिला के रिकांग पिओ द टैक्सी ऑपरेटर यूनियन कार्यालय में यूनियन के प्रधान वेद प्रकाश की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में सभी टैक्सी चालक भी मौजूद रहे। बता दें कि इस बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई जिनमें मुख्य समस्या निजी वाहन चालकों द्वारा टैक्सी का काम करने की बात सामने आई है जिस पर सभी टैक्सी चालकों ने यह निर्णय लिया है कि अगर कोई निजी वाहन चालक टैक्सी का काम करते हुए पाया गया तो उक्त वाहन चालक पर कार्यवाही टैक्सी यूनियन द्वारा किया जाएगा | ऐसे में यूनियन के प्रधान वेद प्रकाश ने सभी टैक्सी चालकों को कहा है कि वह अपनी समस्या के समाधान हेतु निजी वाहन चालकों पर ध्यान बनाए रखें ताकि उनके समस्या का समाधान हो सके | इस दौरान यूनियन के उपप्रधान विद्या देव कोषाध्यक्ष कमल किशोर सचिव अजय और देवभूमि एसोसिएशन के फाउंडर नरेंद्र ठाकुर व यूनियन के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

5 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago