मुख्य समाचार

मनाली : ताला लगाने वाली सरकार बनकर रह गई है सुक्खू सरकार : पूर्व शिक्षा मंत्री

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

पूर्व शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ताला लगाने वाली सरकार बनकर रह गई है। पूर्व सरकार के कार्यकाल में जनहित में खोले गए संस्थान बंद किए जा रहे हैं। हाल ही में जगतसुख में स्थापित संस्कृत कॉलेज भी डिनोटिफाई किया गया। इस कोलेज में चार दाखिले हुए थे, दो प्राध्यापक भी नियुक्ति किए। अब अगले सत्र से दाखिले बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने इसे बंद कर दिया। गोविंद ठाकुर मनाली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के लिए पूर्व सरकार ने 4.68 लाख रुपये का बजट भी दिया है। बजट मिलने के बावजूद संस्थान बंद करना दर्शाता है कि यह सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। अनेकों संस्थान बंद करने के बाद अब कांग्रेस सरकार शिक्षण संस्थानों को बंद कर रही है। काईस, नलहाच, शिम में अपग्रेड किए गए स्कूल भी डिनोटिफाई कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक भुवनेश्वर गौड़ को इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। हाल ही में विधायक एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में बंद किए गए संस्थानों को पुन खोलने का मामला सरकार से उठाया है। यहां के विधायक को भी अपना पक्ष मजबूती के साथ रखना चाहिए। कहा कि सिविल अस्पताल ऑक्सीजन प्लांट हमने लाया था। इसे माउंटनेरिंग इंस्टीच्यूट में रखा। उस वक्त भवन का काम चल रहा था। ‌तीन महीने बीतने के बाद सरकार इस प्लांट को अस्पताल में नहीं लग पाई। अस्पताल को मुहैया करवाई गई एंबुलैंस भी अस्पताल के बाहर खड़ी है। चालक नहीं होने की वजह से इसे चलाया नहीं जा रहा। स्वास्थ्य विभाग को पूर्व सरकार के कार्यकाल में चल रहे कार्यों में तेजी लानी चाहिए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चमन कपूर, पार्षद ललिता, कल्पना ठाकुर, भागेश शर्मा, मनजीत सिंह गुलाटी आदि मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

21 minutes ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

19 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

22 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago