खेल जगत

राजगढ़ : पुलिस विभाग के नाम रही नेहरु मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

राजगढ़ के नेहरु मैदान में आयोजित प्रथम विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता पुलिस विभाग के नाम रही | पुलिस विभाग की टीम ने रोमांचक फाईनल में पत्रकार संघ की टीम को 10 रनों से पराजित किया | पुलिस विभाग ने टास जीतकर पहले ब्ल्लेवाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 8 ओवरों में 50 रन बनाये | टीम के लिए दिनेश ने 22 व सुनील ने 10 रनों का योगदान दिया | लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार संघ की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 40 रन ही बना सकी और पुलिस टीम ने फाईनल मुकाबला 10 रनों से जीतकर विजेता ट्राफी अपने नाम की | प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बीडीओ राजगढ़ अरविन्द गुलेरिया बतौर मुख्यातिथी शामिल हुए | उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को नशा निवारण और विभागीय तालमेल दो उद्देश्यों के साथ किया गया था | प्रतियोगिता में  50 वर्ष से भी अधिक के कई  खिलाडियों ने  पुरे जोश के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और उम्मीद है कि युवाओ को उनसे प्रेरणा मिलेगी, क्योंकि असली फन नशों में नही है बल्की मैदान में खेलने में है | उन्होंने कहा कि किसी भी  इलाके की तरक्की के लिए सभी विभागों में तालमेल आवश्यक है और प्रतियोगिता के दौरान सभी विभागों के कर्मचारियों को एक दुसरे को जानने का अवसर मिला है | इससे पहले सेमीफाईनल मुकाबलों में पत्रकार संघ ने होर्टीकल्चर विभाग तथा पुलिस ने आई पी एच को हराया | मुख्यातिथी ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया | पुलिस टीम के दिनेश को मैन आफ द सीरिज, सुरजीत को बेस्ट बालर, पत्रकार संघ टीम के रितिक को बेस्ट बेट्समैन व बिजली विभाग टीम के शेर सिंह को बेस्ट फिल्डर चुना गया | राईट कम्प्यूटर्स राजगढ़ की ओर से विजेता टीम के सभी खिलाडियों को पुरस्कार के रूप में लेपटाप बेग्स प्रदान किये गये | आयोजक कमेटी सदस्य अरुण शर्मा व प्रदीप सकलानी ने प्रतियोगिता के दौरान जलपान की व्यवस्था करने के लिए बैंक आफ बड़ोदा, एच डी ऍफ़ सी व राज्य सहकारी बैंक के प्रबंधकों, इनाम प्रायोजित करने के लिए खेड़ा हार्डवेयर, यश स्वीट्स, ठाकुर एंटर प्राईजिज व लेपटाप बेग्स लिए राईट कम्प्यूटर्स, खली फ्रूट्स व अंकुर साहनी का आभार प्रकट किया |

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

18 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

21 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago