मुख्य समाचार

शिमला : पहली से आठवीं के सभी छात्रों को वर्दी के लिए मिलेंगे 600 रुपये

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

प्रदेश सरकार ने पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी लड़कों व लड़कियों को निःशुल्क स्कूल ड्रेस के लिए 600 रुपये प्रति विद्यार्थी प्रदान करने का निर्णय लिया है। कैबिनेट में हुए इस फैसलों को सरकार ने अब बदल दिया है। हाल ही में हुई कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने फैसला किया था कि हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के बच्चों को स्कूली वर्दी के लिए सरकार उनके खातों में पैसे डालेगी। लेकिन सरकार ने सामान्य वर्ग के बच्चों को इस योजना से बाहर कर दिया था और उन्हें वर्दी के लिए पैसे नहीं दिए जाने थे। लेकिन अब सरकार ने अपना फैसला बदला है और अब सामान्य वर्ग के बच्चों को भी वर्दी के लिए पैसे दिए जायेंगे। इससे प्रदेश के लगभग 5.25 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दी। उन्होंने कहा कि स्कूल ड्रेस की यह राशि विद्यार्थी अथवा उनकी माता के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सदैव तत्पर है और उन्हें लाभान्वित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

19 minutes ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

19 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

22 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago