अपराध /दुर्घटना

रामपुर : निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में मिला बिजली बिल काटने गए युवक का शव

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

पुलिस उपमंडल रामपुर के झाकड़ी थाने के तहत डोबी (कोटी) में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक उक्त युवक बिजली बिल काटने का कार्य करता था और रविवार को डोबी क्षेत्र में बिल काटने निकला था। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय लोगों ने गांव में बन रहे सेफ्टी टैंक में एक लाश बरामद होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मौके से अहम सुराग जुटा शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान 34 वर्षीय गंगाराम पुत्र स्वर्गीय छोटू राम गांव जलीड़ डाकघर गौरा तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। वहीं परिजनों ने हत्या की शंका जताते हुए आज खनेरी अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि चेहरे पर चोटों के निशान के साथ जिन संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है उससे साफ है कि युवक को मार कर सेफ्टी टैंक में फेंका गया है। परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई कि इस मामले की छानबीन दुर्घटना के बजाए हत्या की दृष्टि से की जाए। उधर एसडीएम रामपुर निशांत तोमर व एसडीपीओ चंद्रशेखर कायथ भी मौके पर मौजूद रहे और परिजनों को विश्वास दिलाया कि मामले के हर एक पहलू की छानबीन बारीकी से की जाएगी। वही सोमवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आइजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। एसडीपीओ चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की आगामी छानबीन शुरू की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago