अपराध /दुर्घटना

सोलन : ट्रक ड्राइवर की हत्या के मामले में नालागढ़ पुलिस द्वारा एक आरोपी गिरफ्तार

स्वारघाट (मंदीप राणा/संवाददाता),

नालागढ़ के तहत बघेरी अल्ट्रा टेक सीमेंट कम्पनी की पार्किंग के पास मिले ट्रक ड्राइवर की हत्या के मामले में नालागढ़ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ़्तार करने में कामयाबी हासिल की है | आपको बता दें कि 28 फ़रवरी को बघेरी अल्ट्रा टेक सीमेंट के पार्किंग के पास एक ट्रक ड्राइवर का शव मिला था | जिसकी पहचान अनिल कुमार उर्फ़ विक्की पुत्र राकेश कुमार न्यू मलिकपुर पंजाब के रूप में हुई थी | पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम करवाया तब पता चला था कि अनिल कुमार की गला घोट कर हत्या की गई है | नालागढ़ पुलिस ने साइबर सेल व सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस सिस्टम की मदद से हत्या के आरोप में जसमीत उर्फ़ हनी को पंजाब के किरतपुर साहिब से गिरफ़्तार किया | जानकारी के मुताबिक़ जसमीत उर्फ़ हनी ख़ुद भी ट्रक ड्राइवर है और आपसी रंजिश के चलते उसने अनिल कुमार की गला घोट कर हत्या कर दी | मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नालागढ़ मानवेंदर ठाकुर ने बताया कि बघेरी में जो ट्रक ड्राइवर की हत्या हुई थी उस मामले में जसमीत उर्फ़ हनी को पंजाब से गिरफ़्तार किया है और अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है | आरोपी से अभी पूछताछ चल रही है और आगे इस बात का खुलासा होगा कि उसने अनिल कुमार की हत्या क्यों की |

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…

15 hours ago

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

23 hours ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

1 day ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

1 day ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

2 days ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

2 days ago