मुख्य समाचार

मनाली : दस हजार फीट उंचे सिस्सू क्षेत्र में रीच इंडिया संस्था ने आयोजित की स्नो मैराथन

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला निवासी विवेश सिंह ने दुनिया की सबसे ऊंची व दूसरी स्नो मैराथन जीत ली है। रविवार को लाहुल स्पीति जिले के सिस्सु क्षेत्र में आयोजित की गई देश की दूसरी स्नो मैराथन में विकेश ने 42 किलोमीटर की मैराथन को चार घंटे 41 मिनट में पूरा किया। कुल्लू के कुशाल ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे हैं।
महिला वर्ग में पलचान (मनाली) की डोलमा ने बाजी मारी। महिला वर्ग के हाफ मैराथन में मनाली की पलक ठाकुर पहले स्थान पर रही जबकि इन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बिलासपुर के अनीश चंदेल पहले व चंबा से पवन कुमार दूसरे स्थान पर रहे।

रीच इंडिया और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस मैराथन को पांच कैटेगरियों में करवाया गया था। यह दुसरा मौका था जब देश में स्नो मैराथन का आयोजन करवाया गया। अब तक स्नो मैराथन ध्रुवीय क्षेत्रों, अंटार्टिका, रुस और उत्तरी यूरोप जैसे ठंडे बर्फीले इलाकों के देशों में करवाई जाती थी। ये क्षेत्र लाहुल के पर्यटन स्थल सिस्सू के मुकाबले कम उंचाई पर स्थित हैं।
दस किलोमीटर प्रतियोगिता के महिला वर्ग में सना पहले स्थान पर रही। दूसरी ओर इस बार विश्व की पहली डोगस स्नो मैराथन बहक आयोजित की। इस प्रतियोगिता में 14 डोगस ने अपने मालिकों संग भाग लिया।

मुख्य सहायक आयुक्त लाहुल स्पीति डा. रोहित शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिये रीच इंडिया और गोल्डड्राप एडवेंचर्स का आभार व्यक्त किया। उन्होंनें अपने संबोधन में कहा कि इस स्नो मैराथन का मुख्य उद्देश्य जिला में शीत कालीन खेलों को बढ़ावा देना और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनके आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करना है। जिला के अनुछुए पर्यटन स्थलों को उजागर कर शीत कालीन खेलों के आयोजन से विश्व के पर्यटन मानचित्र पर अलग से पहचान दिलवाना है। रीच इंडिया संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि आगामी वर्षो में स्नो मैराथन की यह परम्परा कायम रहेगी। वहीं दूसरी ओर आयोजक गौरव शिमर और राजेश चंद ने भी जिला प्रशासन के तत्पर सहयोग का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर आयोजन समिति के मुख्य सलाहकार कर्नल अरुण नटराजन ने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

18 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago