मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),
जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के सिस्सू में आज विश्व की सबसे ऊंची स्नो मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। देश भर के धावक इस सिस्सू पहुंचकर लगभग दस हजार फीट पर जमी बर्फ पर दौड़ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगें। शनिवार को ग्राम पंचायत प्रधान राजीव कुमार सहित आयोजक रीच इंडिया, गोल्ड्रोप एडवेंचर आदि समूहों के प्रतिनिधियों ने मैराथन के रुट सहित अन्य व्यावस्थाओं का जायजा लिया। आयोजक गौरव शिमर और राजेश चंद ने बताया कि गत वर्ष की तुलना इस संस्करण में प्रतिभागियों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली है। देश के विभिन्न नौसेना बेसिस से 24 नाविक पहुंचें हैं। जबकि भारतीय सेना के जवान भी भाग ले रहें हैं। अलावा हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, श्रीनगर, देहरादून सहित दक्षिण भारत के धावक भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। शनिवार को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल की डाॅक्टरी टीम ने भाग ले रहे प्रतिभागियों की जांच की। इस जांच के अलावा डाॅ देवी दत्ता दास और श्याम की इस डाॅक्टरी टीम ने स्थानीय लोगो को लाभ पहुंचने के लिये निशुल्क कैंप का भी आयोजन किया। आयोजक राजेश चंद के अनुसार स्नो मैराथन का उद्देश्य मात्र इस क्षेत्र में सहासिक गतिविधियों को बढ़ावा ही नहीे देना बल्कि स्थानीय लोगों को आयोजन के साथ जोड़कर भी उन्हें लाभ पहुंचाना है। लाहौल घाटी के कई गांवों के लगभग डेढ़ सौ लोगों ने इस कैंप का लाभ उठाया और निशुल्क परामर्श और दवाईयां प्राप्त की।
मैराथन का आयोजन पांच कैटागिरी में किया जाएगा। जिसमें फुल मैराथन (42 किलोमीटर), हाफ मैराथन (21 किलोमीटर), दस और पांच किलोमीटर में आयोजित की जा रही है। जिसका पूरा रुट बर्फ से ढ़का हुआ है। गार्मिन इंडिया हर वर्ग के विजेताओं को पुरस्कृत करेगा। कर्नल नटराजन ने बताया कि जिला लाहौल स्पीति के लिये ही बल्कि हिमाचल प्रदेश और समूचे देश के लिये गौरव की बात है कि यह विश्व की सबसे ऊंचाई में स्नो मैराथन को अंजाम दिया जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…