मनोरंजन

चंबा : कांग्रेस ने चंबा में तेज किया हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा सांसद एंव पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के रूप मे हिमाचल में चल रही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अपने चरम पर पहुंच चुकी है। इसी के तहत  चंबा विधानसभा में शहरी क्षेत्र में सदर विधायक नीरज नैयर की अगुवाई में चंबा मुख्य बाजार में व्यापारियों के साथ संवाद किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर सहित विभिन्न फ्रंटियर संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक नीरज नैयर ने पूरे शहर में दुकानदारों की समस्याएं भी सुनी और उनके सार्थक निपटारे का भी आश्वासन दिया। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पार्टी की विचारधारा मे सहयोग की अपील भी की। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह ने भी हाथ से हाथ जोडो़ यात्रा को कांग्रेस पार्टी का अहम कार्यक्रम करार देते हुए संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गत 26 जनवरी से प्रदेश भर मे हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिसके तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा द्वारा अभी तक लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र की जनता के साथ जनसंपर्क स्थापित किया जा चुका है।

शहर में आयोजित हाथ से हाथ जोडो़ कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जगदीश हाण्डा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमेश पुरी, किसान कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर, महासचिव नरेश राणा,  कपिल भूषण, ब्लॉक महासचिव भानु प्रताप जसरोटिया, महासचिव दीपक कुमार, उपाध्यक्ष जीवन सलारिया, सचिव मनोज काशव, कांग्रेस सेवादल के भूपेंद्र शर्मा राजू सेवादल महासचिव मान सिंह ठाकुर, पार्षद खालिद मिर्जा, ब्लॉक सचिव अभिषेक कटोच, अल्पसंख्यक विभाग राज्य उपाध्यक्ष लियाकत अली, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ मलिक, विजय सिंह कटोच, कमल सिंह, बंटू सोनी, युका उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, मान सिंह, परमिंदर मैहरा, जितेंद्र मैहरा, अमीन मलिक, कुमुद कुमार, रीना भारद्वाज, ललिता देवी, सोशल मीडिया प्रभारी ललित भूषण, युकां अध्यक्ष अनिल राणा, नितिन चौणा, राकेश बेदी, शशी मैहरा, विजय मैहरा, रमेश शर्मा राधे, हरीश नरयाल, अरबाज खान,करण रैणा , तरूण गिल, एन एस यू आई कैंपस अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन की लीला सैनी की प्राथमिक सदस्यता निलंबित, भाजपा ने अनुशासनहीनता पर लिया कड़ा संज्ञान

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने पंचायतीराज एवं…

10 hours ago

यूरोकिड्स प्रीस्कूल चक्कर में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), यूरोकिड्स प्रीस्कूल चक्कर में मदर्स डे बड़े उत्साह और…

11 hours ago

नाहन के कार्यवाहक बीडीओ परमजीत ठाकुर के  तबादले की भाजपा ने उठाई  मांग, राज्य चुनाव आयोग को सौंपा शिकायत पत्र

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता), भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने पंचायत चुनावों की निष्पक्षता…

12 hours ago

दारचा-शिंकुला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

केलांग (रंजीत लाहौली संवाददाता), लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने दारचा-शिंकुला मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों…

16 hours ago

केलांग में धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय रेड क्रॉस दिवस, 39 लोगों ने किया रक्तदान

केलांग (रंजीत लाहौली,संवाददाता ), लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग स्थित पुराने सर्किट हाउस में गुरुवार…

16 hours ago

सोलन जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), पुलिस को 5 मई 2026 को गुप्त सूचना मिली…

2 days ago