मुख्य समाचार

चंबा : नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चंबा के चार खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

जिला चंबा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चार खिलाड़ियों  का चयन राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इस संदर्भ जानकारी देते हुए जिला चंबा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अत्री ने बताया कि सातवीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें से स्वर्ण, व रजत पदक विजेता रहे खिलाड़ी मनीष शर्मा, साहिल कुमार योगराज, और अजय कुमार का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित कर लिया गया है। इस से पहले सब जूनियर में अभिषेक कुमार का भी चयन हुआ था। अत्रि ने बताया कि 16 से 20 मार्च को होने वाली पुणे (महाराष्ट्र) में चंबा के धावक 100 मीटर 400 मीटर 800 मीटर शॉटपुट, डिस्कस, थ्रो इत्यादि।  पैरा एथलेटिक्स खेलों में भाग लेंगे और चंबा सहित प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। अत्री ने बताया कि जिला चंबा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन को बने हुए अभी तक 2 साल पूरे नहीं हुए हैं लेकिन खिलाड़ियों को एक बेहतरीन मंच देने के लिए एसोसिएशन की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन दिखा सकें। और अभी हाल ही में जिला चंबा से पहले खिलाड़ी अजय शर्मा का चयन अंतरराष्ट्रीय पैरा सीटिंग वालीबॉल चैंपियनशिप कजाकिस्तान के लिए हुआ है। ये जिला चंबा सहित प्रदेश व देश के लिए गर्व की बात है। अत्रि ने कहा अजय शर्मा का नाम जिला पैरा स्पोर्ट्स के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अत्रि ने प्रदेश सरकार से अपील की है। कि जल्द से जल्द हिमाचल में नई खेल नीति लागू की जाए। ताकि खिलाड़ियों को एक बेहतरीन मंच वह सुविधा मिल सके। इस से हिमाचल के खिलाड़ी नशे से दूर रहकर खेलों में अपना ज्यादा ध्यान देंगे। और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसी तरह से देश व प्रदेश के लिए मेडल लाते रहेंगे। और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम ऊंचा करते रहेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

13 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

15 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago