सोलन (ब्यूरो रिपोर्ट),
कंडाघाट के मनीष ने आकाशवाणी शिमला में बी ग्रेड प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है | मनीष कंडाघाट के बिशा गांव के रहने वाले राजेन्द्र कुमार के पुत्र हैं | महज 24 वर्ष की उम्र में ये मुकाम हासिल करने वाले वह अपने क्षेत्र के सबसे कम उम्र के पहले युवा है | मनीष ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 29 अप्रैल 2025 को आकाशवाणी शिमला में ऑडिशन दिया था, जिसमें उन्होंने बी ग्रेड प्राप्त किया | मनीष ने क्लासिकल गिटार में यह ग्रेड हासिल किया है | उनका कहना है कि जब उन्होंने गिटार बजाने की शुरुआत की, तो वर्ष 2017-18 में सबसे पहले उन्होंने गिटार की क्लासेस सनी नेगी से ली | उसके बाद वर्ष 2021 से वह मृदुल तोमर से गिटार सीख रहे हैं | इसके अलावा वह झनकार बैंड में भी संजू झंकार के साथ ऑर्केस्ट्रा में कार्य कर रहे हैं | मनीष वर्ष 2021 से विनोद चन्ना और कौशल्या चन्ना के पास से विशारद और शास्त्रीय गायन सीख रहे हैं | मनीष ने बताया कि उन्हें उनके गुरु गुंजन चन्ना से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है | अपनी इस उपलब्धि का श्रेय मनीष ने अपने माता पिता व सभी गुरुजनों को दिया है, जिन्होंने उन्हे संगीत की शिक्षा दी और यहाँ तक पहुँचने में भरपूर सहयोग किया | उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है |
ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…
ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…