मुख्य समाचार

सोलन : बसाल विद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली का त्यौहार

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

आज राजकीय माध्यमिक पाठशाला बसाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली के त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया | सर्वप्रथम प्रातः कालीन सभा में विद्यालय की मुख्य अध्यापिका पूनम गुप्ता ने सभा में बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर महिलाओं की समाज में बढ़ती भागीदारी व भूमिका व महत्व पर बच्चों को अवगत करवाया गया और इसके पश्चात विद्यालय के अन्य अध्यापक नितिन कश्यप टीजीटी आर्ट्स ने बच्चों को बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और  आज की महिला पहले से सशक्त होती जा रही है और हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है | इसके पश्चात उन्होंने रंगो के त्योहार होली के पुराणिक व सांस्कृतिक महत्व को अपने विचारों से पूरे विद्यार्थियों को अवगत  करवाया और बच्चों को हर्बल और सूखे रंगों का प्रयोग करने को कहा | इस दौरान विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आठवीं कक्षा की हर्षिता व सुनीता ने प्रथम स्थान जबकि शिवांशी और दीपा ने द्वितीय स्थान और वही नारा लेखन में गीता और हिमानी ने प्रथम व द्वितीय स्थान अर्जित किया | इस उपलक्ष पर विद्यालय के सभी अध्यापक राजेश ठाकुर, पवना कुमारी, आशा शर्मा, निशा शर्मा और गणपति, सपना, विनोद कुमार उपस्थित रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

14 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

17 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago