अपराध /दुर्घटना

शिमला : रहीघाट में क्रेश बैरियर से खाई में गिरकर व्यक्ति की मौत

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

उपमंडल ठियोग के साथ लगते रहीघाट में क्रेश बैरियर से खाई में गिर के मौत हो गई | जानकारी देते हुऐ डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि पिछले कल दिन के समय पुलिस थाना ठियोग में सूचना मिली कि रहीघाट में डंगे के साथ एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है, जिस सूचना पर प्रभारी थाना अपने मुलाजमान के साथ मौका पर पहुंचा। रहीघाट चौक नेशनल हाईवे 5 के किनारे लगे क्रैश बैरियर के साथ लगते जंगल घाटी की तरफ एक व्यक्ति पत्थर की क्रेट के तारों में फंसा हुआ पाया गया। लोगों से पूछताछ पर पाया गया कि उपरोक्त व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था और करीब 2 दिन से रहीघाट के आसपास घूम रहा था। उपरोक्त व्यक्ति ने दो-तीन घंटे पहले रहीघाट में एक ढाबे वाले से खाना मांगा तो ढाबे वाले ने उसे रोटी खाने को दी और यह व्यक्ति सड़क के साथ ढांक के पास खाना खाने बैठ गया। उपरोक्त व्यक्ति की मृत्यु इसी जगह से गिरकर होनी पाई जा रही है। उपरोक्त व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। उपरोक्त व्यक्ति के पहनावे और हुलिऐ से लग रहा है कि यह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। करवाई मर्ग भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता धारा 174 के तहत अमल में लाई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

17 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

20 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago