Categories: Uncategorized

मंडी में 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की नगर पंचायत रिवालसर में एक 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक छात्र आठवीं कक्षा में पढ़ता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।जानकारी के अनुसार, मामला रिवालसर के वार्ड नंबर-2 का है। शनिवार को स्कूल में छुट्टी होने के चलते छात्र घर पर ही अपने दादा-दादी के साथ मौजूद था। दोपहर करीब एक बजे जब परिजनों ने उसे बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आत्महत्या की आशंका सहित मौत से जुड़े सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक छात्र की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की पुष्टि एसपी विनोद कुमार ने की है।मासूम छात्र की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…

23 hours ago

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

1 day ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

1 day ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

1 day ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

2 days ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

2 days ago