मुख्य समाचार

माननीय राज्य मंत्री ने एनएचपीसी द्वारा वित्तपोषित आरएमसी सड़क कार्यों का किया उद्घाटन

(ब्यूरो रिपोर्ट),

कृष्ण पाल गुर्जर, माननीय राज्य मंत्री, विद्युत मंत्रालय भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार ने पिछले कल को एनएचपीसी द्वारा वित्तपोषित आरएमसी सड़क कायों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री आर.के. विश्नोई, सीएमडी, एनएचपीसी भी उपस्थित थे। माननीय मंत्री ने एनएचपीसी द्वारा आरएमसी सड़क कार्यों हेतु अपना सहयोग देने के लिए एनएचपीसी का आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर बोलते हुए आर.के. विश्नोई, सीएमडी, एनएचपीसी ने कहा कि एनएचपीसी एक संगठन के रूप में हमेशा बड़े पैमाने पर लोगों के कल्याण के लिए योगदान देने हेतु तत्पर है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सदैव कार्यरत है | फरीदाबाद नगर निगम द्वारा ओमैक्स गुरुकुल टी प्वाइंट से मथुरा रोड (ग्रीनफील्ड क्षेत्र में मॉल रोड) और मथुरा रोड से एनएचपीसी मिनी चौक, फरीदाबाद तक सड़क का कार्य किया जा रहा है। एनएचपीसी इस कार्य के लिए 4.89 करोड़ रुपये का योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए एमसीएफ के साथ समझौता ज्ञापन पर शीघ्र ही हस्ताक्षर किए जाएंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

18 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

20 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago