मुख्य समाचार

कुल्लू : समृद्ध संस्कृति के सरंक्षण व सम्बर्धन में अहम भूमिका निभा रही सूत्रधार संस्था

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा, पर्यटन, वन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा आयोजित 25 वीं सूत्रधार होली संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के सरक्षण व प्रचार प्रयास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कुल्लू जिला अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, रीती रिवाज, पहनावा व संस्कृति के लिए देश भर में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि जिले की समृद्ध संस्कृति के सरक्षण तथा संवर्धन में सूत्रधार कला संगम अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था पिछले 40 वर्षों से कला संस्कृति के क्षेत्र में हिमाचल ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में सहित विदेशों में भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जिले की समृद्ध संस्कृति का संरक्षण तथा प्रसार प्रचार सुनिश्चित बना रही है | उन्होंने रामकुमार द्वारा जिले की पारम्परिक संस्कृति के सरक्षण व सम्बर्धन के लिए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बैरागी समुदाय को परम्पराओं को सरंक्षित करने मे दिये योगदान को सराहा। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों को इस तरह के आयोजन करने के लिए बधाई दी तथा कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपने रीती रिवाजों व संस्कृति को नजदीक से देखने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपनी समृद्ध संस्कृति के सरंक्षण व सम्बर्धन का आह्वान किया और कहा कि इसी से हमारी पहचान है। सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य का स्वागत किया। उन्होंने संस्था की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि की होली संध्या लेखक, संगीतकार एवं गायक स्व. रामकुमार को समर्पित है जिनका जिले की समृद्ध संस्कृति, लोक गायन के सरंक्षण व सम्बर्धन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सूत्रधार होली संध्या मे ट्विंकल, अर्पिता, स्मृति, खशबू, जीवन, लाल सिंह, संजय, पायल, कशिश ने पारम्परिक शास्त्रीय व स्व. रामकुमार द्वारा रचित व लिखित गानों का गायन किया। इस अवसर पर उपायुक्त आशुतोष गर्ग सहित भारी संख्या मे संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago