मुख्य समाचार

सिरमौर : भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने जानकारी दी है कि भारतीय थल सेना मे अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब पहले चरण में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का जन्म 01 अक्तूबर 2002 से 01 अप्रैल 2006 के बीच हुआ हो, वे भर्ती के लिये आवेदन कर सकते हैं। कर्नल शलव सनवाल ने कहा कि आगामी अग्निवीर भर्ती रैली क लिये आॅनलाइन वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डाट एनआईसी डाट आइएनपर पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण की प्रक्रिया 16 फरवरी 2023 से आरंभ हो चुकी है। आवदेन 15 मार्च 2023 तक स्वीकार किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिये वेबसाइट मे वीडियो लिंक उपलब्ध करवाया गया है जिसमे बदली हुई प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कैसे करें और ऑनलाइन परीक्षा में कैसे उपस्थित हों, समझा जा सकता है। अग्निवीर जनरल डयूटी, क्लर्क/स्टोर कीपर टैक्निकल, टेªडसमैन तथा टैक्निकल के यिे ऑनलाइन परीक्षा 27 अप्रैल 2023 से 4 मई 2023 के बीच विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपना पसंदीदा केन्द्र चुन सकते हैं। भर्ती निदेशक ने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा के लिये शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को 250 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। पंजीकरण के लिये उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत और वित्तीय डाटा की सुरक्षा के लिये आवश्यक सावधानी बरतने की भी उन्होंने सलाह दी है। कर्नल ने कहा कि एन.सी.सी. प्रमाण पत्र धारकों को भी ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी और उन्हें परीक्षा में बोनस अंक प्रदान किये जाएंगे। उम्मीदवारों को उन्होंने सलाह दी है कि वे आवदेन करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार डाटा उनके दसवीं पास के प्रमाण पत्र के साथ मेल खाता हो ताकि उन्हें पंजीरकण प्रक्रिया में समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Himachal Darpan

Recent Posts

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

4 hours ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

4 hours ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

1 day ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

1 day ago

चप्पल निकालने के दौरान बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने बरामद किया शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…

3 days ago

पच्छाद में दो बसों की जोरदार टक्कर, HRTC बस क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बचे यात्री

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में दो बसों की टक्कर का मामला सामने…

3 days ago