मुख्य समाचार

सिरमौर : 6 और 7 मार्च को भरे जाएंगे स्क्योरिटी गार्ड और सुपरवाईजर के 100 पद

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर अक्षय शर्मा ने बताया कि मैसर्ज एस.आई.एस. इंडिया लि. शाहतलाई द्वारा स्क्योरिटी गार्ड और सुपरवाईजर के 100 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इन भर्तियों के लिए उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ और संगड़ाह में भर्ती शिविर आयोजित किये जाएंगे जहां पर साक्षात्कार के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्तियां होंगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उप-रोजगार कार्यालय राजगढ़ में भर्ती हेतु 6 मार्च और उप-रोजगार कार्यालय संगड़ाह में भर्ती हेतु 7 मार्च 2023 को भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्क्योरिटी गार्ड (सुरक्षा जवान) एवं सुपरवाईजर के पद हेतु शारीरिक मापदंड व लंबाई 168 से.मी., सीना 80-85 सें.मी., उम्र 21 से 37 वर्ष के बीच, जबकि वजन 56 किलोग्राम से ज्यादा और 90 किलोग्राम से कम तथा शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पूर्व प्रशिक्षण के लिए रीजनल प्रशिक्षण केन्द्र झबोला, बिलासपुर भेजा जाएगा। पात्र इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार के समय अपने 2 पासपोर्ट साईज फोटो, मूल प्रमाण पत्र, अपने बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाएं। सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार स्थल पर रिपोर्ट करना सुनिश्चित बनाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सिरमौर स्थित नाहन के दूरभाष न. 01702-222274 पर संपर्क कर सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

3 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

22 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago