अपराध /दुर्घटना

मनाली : मनाली में 70 ग्राम हेरोइन के साथ राजस्थान का युवक गिरफ्तार

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर)

कुल्लू पुलिस की नशा मुक्त कुल्लू मनाने की मुहीम के तहत लगातार जिला कुल्लू की पुलिस के द्वारा चरस व हेरोइन की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है और आए दिन ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में पर्यटन नगरी मनाली में भी 70 ग्राम हेरोइन के साथ पुलिस की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हेरोइन को अपने कब्जे में ले लिया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी युवक पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं आरोपी युवक को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कुल्लू पुलिस से मिली सूचना के अनुसार एक युवक होटल में ठहरा हुआ है और वहां से हेरोइन का कारोबार कर रहा है। सूचना मिलते ही मनाली पुलिस की टीम होटल पहुंची और होटल के कमरे में ठहरे युवक की जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 70 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत युवक को गिरफ्तार कर लिया और आगामी कार्रवाई की जा रही है।  पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान अभिषेक शर्मा ( 30 वर्ष)  निवासी नहरी कलौनी वार्ड नंबर 7, तहसील सादुलसहर जिला गंगानगर (राजस्थान) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त आरोपी परचून में हेरोइन चिटटा बेचने का अवैध धंधा कर रहा था। अब आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली मे मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को  अदा लत मे पेश किया जा रहा है तथा आगामी अन्वेषण जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

8 hours ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

10 hours ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

10 hours ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

24 hours ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

1 day ago

नाहन में यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 12 नवम्बर। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा…

2 days ago