चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),
अनूसूचित जाति अनुसूचित जनजाति सरकारी कर्मचारी संघ जिला चंबा इकाई की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु आम सभा एवं चुनाव अंबेडकर भवन बालू में किया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए चुनाव हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक एवं राज्य कार्यकारिणी के मुख्य संरक्षक जितेश्ववर कुमार व जिलाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने व जिलाध्यक्ष की सेवानिवृति के कारण नई कार्यकारिणी का गठन नितांत आवश्यक था। अत: राज्य कार्यकारिणी के निर्देशानुसार नई जिला कार्यकारिणी का गठन हेतु चुनावी बैठक एवं आम सभा का आयोजन अंबेडकर भवन बालू में किया गया। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान जिला चंबा के विभिन्न खंडों के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सरकारी कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की व बैठक को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया। बैठक में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष अनूप कुमार ने अभिवादन में संघ की कार्यप्रणाली को विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि राज्य कार्यकारिणी द्वारा जारी निर्देसानुसार नई कार्यकारिणी के गठन हेतु उन्हें अधिकृत किया गया है। जिसमें प्रस्तावित चुनाव होने जा रहे हैं। इसके बाद संघ के राज्य मुख्य संरक्षक जीतेश्वर कुमार द्वारा सभी को संबोधित किया व कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सरकारी कर्मचारियों को इकठ्ठे होने का है, अपने अधिकारों के संरक्षण हेतु लड़ाई लड़ने का है। उनके द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया व नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव करवाए गए। चुनावी प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संजीव कुमार को सर्वसम्मति से अनूसूचित जाति अनुसूचित जनजाति सरकारी कर्मचारी संघ जिला चंबा इकाई का जिलाध्यक्ष, गुलशन पाल को उप प्रधान, दीप राज को महासचिव, अश्वनी कुमार को सह सचिव, राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष, रोहित रामोत्रा को प्रेस सचिव चुना गया। संघ के नव निर्वाचित प्रधान संजीव कुमार ने अपने अभिवादन में कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सरकारी कर्मचारियों के उत्थान व उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास निरंतर किया जाएगा । उन्होंने कहा कि जिला चम्बा के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सरकारी कर्मचारियों को इकठ्ठे करने व एक मंच पर लाने का प्रयास इकाई द्वारा किया जायेगा । इसके उपरांत नवनिर्वाचित महासचिव दीप राज ने भी सभी को संबोधित करते हुए सबका धन्यवाद किया व कहा कि उनकी कार्यकारिणी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सरकारी कर्मचारियों के कल्याणार्थ कार्य करने का हर संभव प्रयास करेगी व सबकी आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने की कोशिश की जायेगी । इसके उपरांत नव निर्वाचित उप प्रधान गुलशन पाल ने भी सभी को संबोधित किया व कहा की वरिष्ठजनों के दिशानुरूप कार्य करने का प्रयास नई कार्यकारिणी द्वारा किया जायेगा। इसके उपरांत जगदीश चंद्रा ने सब को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सरकारी कर्मचारियों को इकठ्ठे होने का वक्त आ चुका है। सभी कर्मचारी एकत्रित हों व कर्मचारियों के कल्याणार्थ कार्य करने में सहयोग करें। इस अवसर पर दीपक कुमार, राजकिरण, शेखर कुमार, अश्वनी कुमार, दीप राज, रोहित रामोत्रा, जगदीश चन्द्रा, संजीव राही, नरेश अहीर, गुलशन पाल, अविनाश, राजेश कुमार, सुनील कुमार, ओम प्रकाश, भगत राम, रविंद्र कुमार, मनोज कुमार इत्यादि उपस्थित रहे ।
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…
मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ), सुंदरनगर : जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल की…
किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…
केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…
ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…