मुख्य समाचार

चंबा : चंबा महाविद्यालय में स्टूडेंट कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का किया गया आयोजन

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा में “स्टूडेंट कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि महाविद्यालय चंबा के प्राचार्य डॉ. शिव दयाल शर्मा ने शिरकत की। वहीं अदिति महाविद्यालय नई दिल्ली से प्रोफैसर अंजू सिंग , प्रोफैसर रोशनी देवी ज्योग्राफी डिपार्टमेंट ने व दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज करवाई। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय चंबा के भूगोल विभाग और समाजशास्त्र विभाग के छात्र छात्राओं के साथ ग्यान का आदान-प्रदान  किया, तथा अपनी-अपनी  संस्कृति के बारे में एक दूसरे को अवगत करवाया। इस अवसर पर महाविद्यालय चंबा के प्राचार्य डॉ. शिव दयाल शर्मा ने बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें अपनी  संस्कृति को  संजो कर रखना है ,यह आज के  समय की  मांग है। महाविद्यालय चंबा आगे भी स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम में इसी प्रकार योगदान देता रहेगा। इसी के साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी के अदिति महाविद्यालय से प्रोफैसर अंजू सिंग , प्रोफैसर रोशनी देवी ज्योग्राफी डिपार्टमेंट से शामिल रही। प्रोफेसर अंजू ने बताया महाविद्यालय चंबा के छात्र छात्रों के साथ वार्तालाप करके  बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। इसके बाद सभी छात्राएं को परेल सक्रिय भूस्खलन दिखाया गया और उसके बारे में जानकारी दी गई। वहीं चंबा की ऐतिहासिक विरासतों में भूरीं सिंह पावर हाउस और बी वॉक की छात्र छात्राओं के साथ बातचीत करने के बाद इन छात्राओं ने ऐतिहासिक धार्मिक स्थल प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर तथा  स्थानीय बाजार का अवलोकन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय चंबा के प्रोफैसर संजीव कुमार, प्रोफैसर मोहिंदर सलारिया, प्रोफैसर मनोज कुमार, प्रोफैसर केवल कृष्ण जरियाल, प्रोफैसर निशा, प्रोफैसर शिवानी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…

4 hours ago

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

12 hours ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

14 hours ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

14 hours ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

1 day ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

1 day ago