शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
शिमला जिला के साथ लगते उपमंडल ठियोग में लगातार पुलिस द्वारा नशे करने और बेचने वालों के ऊपर करवाई की जा रही है जिसमे पुलिस सफल होती दिख रही है | लेकिन अभी तक चिट्टे की बड़ी खेप पुलिस के हाथ नहीं लगी है | अभी सबसे बड़ा सवाल तो पुलिस के आगे ये बना है कि चिट्टे की सप्लाई ठियोग कैसे पहुंच रही है | वहीं डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले रात फागू के साथ लगते क्षेत्र की नई बेखली के पास जब पुलिस द्वारा नाकाबंदी एवं ट्रैफिक चेकिंग चल रही थी तो उस दौरान एक युवक से 4.04 ग्राम हीरोइन/चिट्टा बरामद किया गया | आरोपी युवक की पहचान आरोपी विक्रम हेट्टा पुत्र जीत राम गांव बाटोग पीओ ठियोग तह ठियोग के रूप में हुई है | जिसकी उम्र 33 साल है | जब पुलिस ने कार नंबर एचपी 09बी 1190 में तलाशी ली तो उससे व्यक्ति के पास चिट्टा बरामद किया गया | वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है |
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…