अपराध /दुर्घटना

मंडी : संगलवाड़ा गांव में भीषण अग्निकांड से 6 गौशालाएं जलकर राख

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के थुनाग उपमंडल के संगलवाड़ा गांव में बीती देर रात हुए भीषण अग्निकांड में 6 गौशाला जलकर पूरी तरह से राख हो गई है। वहीं इस घटना में गौशाला में बंधे दो पशु भी मौत के मुंह में समा गए हैं। इससे पीड़ित परिवारों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंच कर अग्निकांड से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उपमंडल थुनाग के गांव संगलवाड़ा में बीती देर रात अचानक आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में 6 गौशालाएं जलकर राख हो गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों द्वारा अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। इस पर अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया। लेकिन उस समय तक सब जलकर राख हो चुका था। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन भी मौके पर पहुंचकर अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन करने में जुट गया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जगदीश रेड्डी ने इस भीषण अग्निकांड की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाए। उन्होंने आशंका जताई है कि गौशालाएं घर से काफी दूर मौजूद थी और किसी शरारती तत्वों द्वारा अग्निकांड की घटना को अंजाम दिया जा सकता है। जगदीश रेड्डी ने पुलिस प्रशासन से भी मांग की है कि इस घटना में कड़ी जांच अमल में लाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

6 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

8 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

8 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

11 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

12 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

12 hours ago