शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
ऊपरी शिमला में आए दिन हादसे सामने आ रहे है। वहीं पिछले कल एक हादसा कोटखाई में सामने आया जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जानकारी देते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह के लिखित में दर्ज किया गया है। बयान के अनुसार जब वह शिलिकक्यार (पुराग रोड़) स्थित अपने बगीचे में काम कर रहे थे तो सुबह करीब सवा नौ बजे पुरग से एक सिल्वर रंग की ऑल्टो कार आई। कार तेज गति में थी और कार शिलिकयार पहुंची तो अचानक कार सड़क से करीब 200 फीट नीचे गिर गई और रणवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक घायल व्यक्ति को देखा, जिसका नाम प्रदीप भ्रोटा पुत्र जय राम वीपीओ पुराग (शिलिकयार) तहसील कोटखाई जिला शिमला हिमाचल प्रदेश व कार नं एचपी 09सी 8255, जिस पर वह व अन्य स्थानीय लोग प्रदीप भ्रोटा को सीएचसी कोटखाई ले गए। यह हादसा प्रदीप भ्रोटा के तेज व लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। आईजीएमसी शिमला में कार चालक को मृत घोषित कर दिया गया।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…