ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
पुलिस थाना रेणुकाजी में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति द्वारा नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया। पीड़िता नौवी कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। पीड़िता की माता द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई कि बुधवार को वह अपने बीमार बेटे को लेकर ददाहू अस्पताल गई हुई थी। इस दौरान घास लेने गई बेटी को खेत में अकेला पाकर बुजुर्ग ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने अपनी मां के लौटने पर सारी आप बीती सुनाई। इसके बाद गुरूवार को मां ने पुलिस थाना श्री रेणुका जी में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की पुष्टि करते हुई बताया कि कैस नंबर 14/2023 धारा 376 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामला नाबालिग से संबंधित होने के चलते इसमें नियम व नैतिकता के अनुसार ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती। उन्होंने बताया कि इस संगीन मामले की गहनता छानबीन की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जल्द ही आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…