मुख्य समाचार

मंडी : नौण पंचायत में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 10.50 करोड़ रुपये प्रतिभा सिंह

मंडी (ब्यूरो रिपोर्ट),

सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपने सभी वायदों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। पिछले कल मंडी जिला के नाचन ब्लॉक की पंचायत नौण में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिये ही सांसद आदर्श ग्राम के लिये चुना हैं। उन्होंने इस दौरान सांसद निधि से इस क्षेत्र के लिये किये जाने वाले विकास कार्यक्रमों व उनके लिये आवंटित धन की जानकारी भी लोगों को दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत नौण में विकास कार्यों पर 10.50 करोड़ रुपये व्यय किए जाएँगे। यह राशि भारत सरकार द्वारा नौण पंचायत के लिए स्वीकृत की गई है और यह राशि सांसद निधि से अलग होगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत नौण ग्राम पंचायत में जल शक्ति विभाग 60 लाख, लोक निर्माण विभाग 40 लाख, कृषि, पशुपालन और वन विभाग पांच-पांच लाख और पर्यटन विभाग 50 लाख रुपये व्यय करेंगे। जबकि विभिन्न विकास कार्यों पर इस पंचायत में ग्रामीण विकास विभाग 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि व्यय करेगा। बाद में क्षेत्र के उच्च अधिकारियों के साथ सांसद आदर्श योजनाओं के प्रारूप पर चर्चा करते हुए इस योजना के तहत शुरू किए गए विकास कार्यो की समीक्षा बैठक करते हुए प्रतिभा सिंह ने अधिकारियों को इन कार्यो को तय समय के भीतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का पूरा लाभ लोगों को समय पर मिलना चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित करने व उनकी मांगों को पूरा करने के लिये वह केंद्र सरकार के समक्ष उनकी पैरवी करेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान उनकी उत्कृष्ठ सेवाओं को नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने महिला मण्डल नौण और कोट को 15-15 हजार रूपये देने की भी घोषणा की। इस दौरन उनके साथ मिल्क फैडरेशन के पूर्व अध्यक्ष चेत राम ठाकुर, नाचन से कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी रहे नरेश चैहान, नाचन विस के अध्यक्ष नील मणी ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता गोबिंद ठाकुर, बीडीसी सदस्य बहादुर सिंह, ग्राम पंचायत प्रधान लाल मण, एसडीएम गोहर रमन कुमार शर्मा, बीडीओ श्याम सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी, वरिष्ठ पार्टी नेता, महिला मंडल, ग्राम पंचायतों के प्रधान उप प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, कार-पूलिंग अनिवार्य

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला, प्रतिनिधि। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अपनी कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए…

8 hours ago

चुनावी लापरवाही या साजिश? बैलेट पेपर गायब, 8 कर्मियों पर FIR से हड़कंप

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के बीच सोलन जिले के विकास…

8 hours ago

झाकड़ी परियोजना ने रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 16…

9 hours ago

मतदान केंद्र पहुंचने से पहले थम गई सांसें

चम्बा (ओपी शर्मा , संवाददाता ), चम्बा। नगर परिषद चम्बा चुनाव के दौरान लोकतंत्र के…

12 hours ago

नालागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, पुली से नीचे गिरी बाइक; चालक की मौत, एक गंभीर

(ब्यूरो रिपोर्ट ), नालागढ़। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे…

15 hours ago

जोगिंद्रनगर में जीत का जश्न बना अफरातफरी, उग्र सांड के हमले में 7 लोग घायल

(ब्यूरो रिपोर्ट ), जोगिंद्रनगर, मंडी। नगर निकाय चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रविवार देर…

15 hours ago