अपराध /दुर्घटना

सिरमौर : ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत 2 अन्य घायल

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

ददाहू  के साथ लगते शीतला मार्ग पर खराड़ी गांव के पास एक ट्रैक्टर गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल बताए जा रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रैक्टर रेत बजरी ढोने किसी ठेकेदार के काम पर लगा हुआ था जिसमें यह दोनों व्यक्ति काम पर लगे हुए थे मृतक में 20 वर्षीय सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। जो कि खराड़ी गांव का रहने वाला था  जबकि कटाह निवासी वीरेंद्र व अन्य एक व्यक्ति घायल हुए है। इन दोनों घायलों का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि कटाह शीतला मार्ग पर एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला दर्ज हुआ है, जिसमें एक युवक की मृत्यु व दो अन्य व्यक्ति घायल हुए है। मृतक युवक का कल पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

3 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

16 hours ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

16 hours ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

18 hours ago

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

2 days ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

2 days ago