मुख्य समाचार

चंबा : आंगनवाड़ी केंद्र चकरा में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

एजुकेशन सोसाइटी चाइल्ड लाइन चंबा द्वारा डलहौजी विस क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र चकरा में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एजुकेशन सोसाइटी चाइल्ड लाइन चंबा सदस्यों में पंकज कुमार एवं विक्की द्वारा उपस्थित लोगों व बच्चों को चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में एजुकेशन सोसाइटी चाइल्ड लाइन चंबा सदस्य दल  द्वारा मुफ्त फोन सेवा 1098 के माध्यम से अनाथ अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड लाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वहीं उपस्थित लोगों को पोक्सो अधिनियम के संबंध में भी जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि यदि किसी के द्वारा नाबालिग बच्चों को बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए। इसके साथ-साथ नशे की बुराई व सोशल मीडिया के लाभदायक व हानिकारक प्रभाव, सुरक्षित स्पर्श असुरक्षित स्पर्श के बारे में भी गम्भीरता से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों से पोषण के संबंध में भी चर्चा की गई। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिमला देवी सहायिका मीना देवी 5 बच्चे व 11 अन्य सहित स्थानीय लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Himachal Darpan

Recent Posts

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

2 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

2 hours ago

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…

2 hours ago

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

1 day ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

1 day ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

1 day ago