मुख्य समाचार

कांगड़ा : गुणात्मक शिक्षा सरकार की प्राथमिकता : आशीष बुटेल

कांगड़ा (सोनाली/संवाददाता),

मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने को सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में  सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक डे बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। सीपीएस मंगलवार को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के पट्टी में प्रियदर्शनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बोल रहे थे। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह  वर्ष भर विद्यार्थियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों को सम्मानित करने का अवसर है। उन्होंने छात्रों को अर्जित उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज में पथ प्रदर्शक की भूमिका में होते हैं। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। कठोर मेहनत और अनुशासन से ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। सीपीएस ने विद्यार्थियों को आगे आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दी। मुख्य संसदीय सचिव ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए  31 हज़ार रुपये देने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, नगर निगम महापौर पूनम वाली, उपमहापौर आशीष नाग, पार्षद दिलबाग सिंह, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

22 hours ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

1 day ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

2 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

2 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

2 days ago