रामपुर (ब्यूरो रिपोर्ट),
बुशहर कबड्डी संघ का प्रतिनिधिमंडल माननीय राजा विक्रमादित्य सिंह से प्रधान सुभाष राँझा बुशहर कबड्डी संघ रामपुर की अध्यक्षता में विश्रामगृह सुन्नी में मिला। बुशहर कबड्डी संघ ने गत वर्षों पूर्व सीनियर स्टेट (पुरुष एवं महिला वर्ग) की प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन बारे मंत्री महोदय को अवगत करवाया गया। संघ ने खेल मंत्री से आने वाले समय में खेलो इंडिया द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल प्रतियोगिता करवाने हेतु अवगत करवाया। माननीय मंत्री महोदय ने संघ को आश्वासन दिया कि जल्द ही खेलो इंडिया के अधिकारीयों से दिल्ली में बात की जायेगी। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया की इस प्रकार की प्रतियोगिता अगर बुशहर कबड्डी संघ रामपुर बुशहर करवाता है तो यह पुरे प्रदेश के लिए हर्ष का विषय होगा। इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों का रुझान खेल के प्रति बढ़ेगा एवं वह नशे की लत से भी दूर रहेंगे। उन्होंने इस प्रतियोगिता को करवाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। हाल ही में वह खेलों इंडिया के इवेंट जो भोपाल में हुए उसमे भी शिरकत कर चुके है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का होंसला अफजाई किया। मंत्री महोदय ने बताया कि इस प्रतियोगिता बारे जल्द ही बुशहर कबड्डी संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा एवं इस प्रतियोगिता हेतु रूप रेखा भी तैयार की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में दलीप भलूनी, चंद बदरैल, धीरेंद्र चौहान, अनिरुद्ध बिष्ट, नवीन भलूनी, संजय नेगी, मुकेश शर्मा एवं कुलवंत राँझा उपस्थित रहे।
शिमला (विकस शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा…
बिलासपुर (मंदीप राणा , संवाददाता ), दिनांक 14.04.2026 को कृष्ण कुमार Forest गार्ड बीट जकातखाना…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), बद्दी क्षेत्र के बिलांवाली लबाणा में एक युवक की हत्या…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में फरार आरोपियों के विरुद्ध चलाए…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…