कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर)
जिला कुल्लू मुख्यालय सरवरी में आग लगने से तबाही मची है। इस घटना में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई है जबकि दो लोगों ने भागकर जान बचाई है। मृतक व्यक्ति की पहचान 85 वर्षीय जीत राम के रूप में हुई है जबकि घटना में नुकसान लगभग एक लाख रुपए का हुआ है। दमकल विभाग कुल्लू के अधिकारी ठाकुरदास ने बताया कि सुबह करीब 6:45 बजे विभाग को सूचना मिली कि सरवरी में एक चादर के खोखे में आग लग गई। जिसमें एक व्यक्ति सो रह रहा था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग इतनी तेजी से फैली थी कि उसके अंदर रह रहे व्यक्ति जिंदा जल चुका था। दमकल विभाग से मिली सूचना के आधार पर बचाई गई संपति लगभग एक करोड़ रुपए हैं जिसमें राजेश शर्मा का फर्नीचर का शोरूम रिहायशी इमारत एलआईसी का ऑफिस आदि शामिल है। जानकारी के अनुसार मृतक जीतराम नेपाल निवासी है जो वहां पर अपने परिवार के साथ तिरपाल का खोखा बनाकर रह रहा था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उधर घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…