रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
पुलिस थाना रामपुर के तहत रविवार देर शाम अवैध शराब बरामद हुई है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार शाम पुलिस थाना रामपुर का दल एएसआई चेतराम की अगुवाई में गश्त पर था। इस दौरान देर शाम करीब पौने सात बजे अपर दकोल्ड में एक व्यक्ति को अपने कंधे पर एक पेटी उठाए हुए देखा गया। संदिग्ध हालत में दिखे उक्त युवक से पूछे जाने पर वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद पेटी की तलाशी ली जाने पर उससे देसी शराब ऊना नम्बर-1 की 12 बोतलें बरामद हुई। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय बलराज पुत्र स्वर्गीय मनोहर दास गांव अपर दकोल्ड डाकघर शिंगला तहसील रामपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एचपी एक्साइज़ एक्ट की धारा 39(1) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…