निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),
आनी उपमंडल आयुष विभाग ग्राम पंचायतों में “वो दिन योजना” तहत महिलाओं के लिए जागरुकता शिविर का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में आज पंचायत कार्यालय बिशलाधार गाँव बाँशा में भी “वो दिन योजना ” के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थिति महिलाओं व किशोरियों को मासिक धर्म संबधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि समाज में अभी भी इन दिनों में महिलाओं को अनेकों कुरीतिओं व परंपराओं का सामना करना पड़ता है और अभी भी मासिक धर्म के बारे खुल कर बात नहीं की जाती! डॉ हरीश ने मासिक धर्म से संबधित होने वाले रोगों व इनसे कैसे बचा जा सकता है के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने अनिमिया व संतुलित आहार पर भी महिलाओं को जागरूक किया। गर्भाधान से लेकर 2 वर्ष तक के शिशु सम्बन्धित देख रख पर भी जानकारी दी। अंत में महिलाओं को आयुर्वेद पद्धति से संबधित अनिमिया रोग में आहार विहार के बारे तथा गर्भावस्था में देखभाल बारे पेम्पलैट भी वितरित किये। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बिशलाधार के आसपास की महिलाओं व किशोरियों ने भाग लिया। इस मौके पर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक स्नेहलता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भीमा देवी संध्या देवी, आशा देवी आयुष विभाग के आयुर्वेदिक फार्मेसी ऑफिसर रमेश कुमार व प्रदीप कुमार भी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…