अपराध /दुर्घटना

खनेरी अस्पताल में प्रशिक्षु नर्स ने छह साल के बच्चे को दिया गलत इंजेक्शन-मौत


ललित ठाकुर (सब एडिटर, रामपुर बुशहर),

चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाला महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। यहाँ एक प्रशिक्षु नर्स द्वारा छह साल के बच्चे को गलत इंजेक्शन लगा दिया गया, जिससे आइजीएमसी शिमला में उसकी मौत हो गई। वही पुलिस ने मृतक के पिता कि शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर, उक्त नर्स के खिलाफ कडी कार्रवाई करने कि माँग उठाई है।

खनेरी अस्पताल के शिशु विशेषज्ञ डॉ हरीश नेगी ने पूछे जाने पर बताया कि मृतक अरिदंम सिह को उसके पिता समेल सिंह बीते 3 फरवरी को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल लाए थे। जहाँ बच्चे कि जांच करने के बाद उन्होंने बच्चे को अस्पताल में एडमिट करवा दिया और पर्ची में कुछ दवाइयां और इंजेक्शन भी लिख दिए। इसके पश्चात जब नर्स ने जब उनके बच्चे को इंजेक्शन लगाया तो बच्चे की तबियत एकदम से बहुत खराब हो गई और पिता उसे वापस चिकित्सक के पास जांच के लिए ले गए। इस पर शिशु विशेषज्ञ डॉ. हरीश नेगी ने बच्चे का तुरंत ईसीजी करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट में साफ हुआ कि बच्चे कि हार्ट बीट बहुत ज्यादा बढ़ गई है। जिसके बाद बच्चे की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया। वही बच्चे कि नाजुक हालत को देखते हुए आइजीएमसी शिमला में उसे सीधे आईसीयू में एडमिट करवाया गया। वही बच्चे कि जांच कर रहे हृदय रोग विशषज्ञ ने बच्चे का इक्को टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि बच्चे के हार्ट ने पंप करना बंद कर दिया है और हृदय पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसके पश्चात बच्चे को वेंटिलिटर पर रखा गया, लेकिन 6 फरवरी कि शाम पांच बजे बच्चा दम तोड़ गया। हृदय रोग विशेषज्ञ कि माने तो बच्चे के पिता ने उनजे बताया कि रामपुर अस्पताल में एक प्रशिक्षु नर्स द्वारा उनके बच्चे को गलत इंजेक्शन लगा दिया गया था, जिस वजह से एकाएक ही उसकी तबियत बहुत ज्यादा बिगड गई। वही खनेरी अस्पताल के कार्यकारी एमएस डॉ. पदम शर्मा ने बताया कि बच्चे की मौत मामले में कमेटी का गठन कर दिया है, जो सोमवार को पूरे मामले की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उधर एसडीपीओ रामपुर चन्द्र शेखर कायथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक बच्चे के लिटा ने इस बारे मामला दर्ज करवाया है। पुलिस हर पहलु कि बारीकी से जांच कर आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago