चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),
चमेरा पावर स्टेशन-I, खैरी में आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय के लगभग 130 विद्यार्थियों का पावर स्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों में विद्युत उत्पादन के बारे में जानकारी एवं नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से चमेरा पावर स्टेशन-I द्वारा स्कूल के बच्चों का पावर स्टेशन का दौरा आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पावर हाउस के विभिन्न घटकों को दिखाते हुए उन्हें इन घटकों के विद्युत उत्पादन में योगदान को समझाया गया तथा साथ ही साथ बच्चों को चमेरा पावर स्टेशन-I की भी समग्र जानकारी प्रदान की गई। चमेरा पावर स्टेशन-I के समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) सुप्रकाश अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए उपरोक्त कार्यक्रम में बच्चों की उत्साहवर्धक उपस्थिति एवं सक्रिय प्रतिभागिता से यह कार्यक्रम अन्यन्त ज्ञानवर्धक व रोचक रहा।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…