अपराध /दुर्घटना

रामपुर : बाजीरबावड़ी में फिर युवक से बरामद हुआ चिट्टा, मामला दर्ज

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत बाजीरबावड़ी में फिर चिट्टा तस्कर दबोचा गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार दोपहर करीब सवा एक बजे हेड कॉन्स्टेबल हरीश कुमार की अगुआई में पुलिस दल गश्त पर था। इस दौरान बाजीरबावड़ी-ब्रो सम्पर्क मार्ग पर सामने से आ रहा एक युवक पुलिस वाहन को देख घबरा गया और सड़क से ऊपर की ओर दौड़ा। इस बीच पुलिस ने उक्त युवक को झाड़ियों में कुछ फेंकते हुए पाया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को दबोचा और झाड़ियों में फेंकी वस्तु को भी खोजा। जांचने पर उस  वस्तु में 3.60 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपी युवक की पहचान 36 वर्षीय उगम राम पुत्र राम गांव अवेरी डाकघर नोगली तहसील निरमंड जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago