अपराध /दुर्घटना

शिमला : ठियोग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

शिमला के उपमंडल ठियोग के अंतर्गत आने वाले कनौल (कोट) बलग में एक मामला नजर आया जिसमे एक महिला की मृत्यू हो गई। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि बिन्दी देवी पत्नी चेत राम  तह० ठियोग जिला शिमला ने बयान में बताया कि वो आंगनबाड़ी स्कूल कोट में बतौर हैल्पर (सहायिका) कार्यरत है तथा इस आंगनबाड़ी स्कूल में उसकी सगी जेठानी रीना मैहता पत्नी बरिया राम बतौर मैडम कार्यरत थी। पिछले कल सुबह के समय करीब 10 बजे सुबह वो आंगनबाड़ी स्कूल पहुंच गई तथा उसकी जेठानी रीना मैहता 10:30 बजे सुबह स्कूल आई। उस समय राजेश कुमार निवासी बलयांह ग्राम पंचायत टियाली स्कूल के साथ थोड़ी दूरी पर बैठा था। आंगनबाड़ी स्कूल राणा साहब कर्ण के मकान में चल रहा है। रानी साहिबा ने कहा कि यह कौन बैठा है जरा पूछो जिस पर मैं उसे पूछने गई तो उसी समय जेठानी रीना मैहता भी उसे पूछने वहां गई जिस पर बिन्दी देवी ने उसे पूछा तो उसने बतलाया कि यह बलयांह का है तथा अंदर जाना है जिस पर उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। क्योंकि उस समय रानी साहिबा पूजा कर रहे है। उसे बाद में आने को कहा गाय और वो वहां से चला गया और आगनवाड़ी की कार्यकर्ता स्कूल में आ गए। उसके बाद रीना ने बच्चों को पढ़ाया तथा थोड़ी देर बाद बिन्दी खिचड़ी बनाने चली गई और रीना खोली के सामने धूप में रजिस्टर भर रही थी। थोड़ी देर बिन्दी देवी खिचड़ी बनाकर देने की तैयारी कर रही थी तो उसी समय रीना मेहता दौड़कर कमरें में आई और कोने पर गई तो उसी समय इसके पीछे राजेश दौड़ कर कमरें में आया और डण्डे की सिर पर मार दी और मैं बाहर आ गई तथा वह कमरें में ही था तथा मैंने बच्चो को पकड़ा और दूसरे कमरें में ले गई और बिन्दी देवी जोर-जोर से चिलाने लगी फ़िर वहां गांव के काफी लोग इकट्ठा हो गए । उसके बाद बिन्दी देवी व अर्जुन अन्दर कमरें में गए तो रीना मेहता औंधे मुंह गिरी थी तथा अचेत अवस्था में पड़ी थी तथा सिर से काफी खून निकल रहा था उसके बाद जेठानी रीना को गांव वाले व रानी साहिबा की गाड़ी में इलाज के लिए शिमला ला रहे थे तो रास्ते में रीना मेहता का देहान्त हो गया जो IGMC शिमला में डाक्टर ने उसे पहले ही मृत होना बतलाया। राजेश ने बिना कारण के जानबुझ कर रीना मैहता को सिर में डण्डे मार कर जान से खत्म कर दिया है। वहीं बिन्दी देवी के इस ब्यान पर मामला दर्ज कर आगे की कारवाही की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago