मुख्य समाचार

चंबा : चमेरा II व III पावर स्टेशन में आयुष चिकित्सा कैंप का आयोजित

चंबा (एम एम डैनियल/ ब्यूरो चीफ),
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चमेरा-II व III पावर स्टेशन में चंबा आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के सहयोग से आयुष चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें चमेरा II व III पावर स्टेशन ग्रुप महाप्रबंधक (प्रभारी) विक्रम सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर चमेरा II व III पावर स्टेशन ग्रुप महाप्रबंधक एवं प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि एनएचपीसी कार्मिकों व स्थानीय जनता के बेहतर स्वस्थ्य के लिए कटिबद्ध है। जिससे की ज्यादा से ज्यादा लोग चिकित्सीय लाभ उठा सके और इसके लिए भविष्य में भी इस तरह के कैंप आयोजित किए जाएंगे । उन्होंने सभी से अनुरोध किया आयोजित कैंप का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं |

इस मौके पर पावर स्टेशन के अधिकारियों, मेडिकल स्टाफ व रोगियों की उपस्थिति में मेडिकल कैंप में सरकारी आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, चंबा के डॉ. चन्दन वर्मा, एम.डी. (फिजीशियन), डॉ. दीपिका ठाकुर, स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. कुलविंदर संधु, बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ.परवीन, एनो-रेकटल सर्जन व एनएचपीसी से डॉ. इभा कुमारी, वरिष्ठ मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. प्रशांत चौधरी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रोगियों की जांच की तत्पश्चात मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। चमेरा II व III पावर स्टेशन के कार्मिकों, संविदा कर्मीयों, सीआईएसएफ कर्मी, केन्द्रीय विद्यालय के स्टाफ व उनके परिवार के सदस्य व स्थानीय जनता ने इस मेडिकल कैंप का भरपूर लाभ उठाया | कैंप में काफी संख्या में रोगियों को परामर्श दिया गया व निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई । सभी लाभार्थियों ने इस कैंप के आयोजन के लिए चमेरा-II व III पावर स्टेशन का बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

1 hour ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

1 hour ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

4 hours ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

4 hours ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

4 hours ago