मुख्य समाचार

मंडी : मंडी शिवरात्रि मेले के लिए मूल स्थान से रवाना हुए बड़ा देव कमरूनाग

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी शिवरात्रि महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए मंडी जनपद के अराध्य बड़ा देव कमरूनाग आज अपने मूल स्थान से लाव लश्कर के साथ मंडी के लिए निकल गए हैं। देव कमरूनाग की छड़ी ज्यूणी घाटी के कांडी कमरूनाग गांव के पास बने भंडार में रखी होती है। देव कमरूनाग 10 दिन की पैदल यात्रा के बाद 17 फरवरी को मंडी पहुंचेंगे। यहां पहुंचने पर जिला प्रशासन की तरफ से डीसी मंडी अरिंमद चैधरी मंडी शहर के द्वार पुल घराट पर उनका स्वागत करेंगे। उसके उपरांत बड़ा देव कमरुनाग राज माधव राय मंदिर में हाजिरी भरेंगे। राज माधव राय में हाजिरी भरने के बाद बड़ा देव परंपरा के साथ राज दरबार में रामेश्वर सिंह स्वागत करेंगे। इसके बाद देव कमरूनाग पूरे शिवरात्रि महोत्सव के दौरान टारना माता मंदिर परिसर में विराजमान रहेंगे। यहां बड़ी संख्या में भक्त उनके दर्शनों के लिए पहुंचते हैं और आशीवार्द प्राप्त करते हैं। देव कमरूनाग के साथ उनके गुर और अन्य कारदार पूरे बाजे-गाजे के साथ मंडी के लिए चल पड़े हैं। गौरतलब है कि बडा देव कमरूनाग जब तक मंडी जनपद में नहीं पहुंचते तब तक शिवरात्रि महोत्सव का आगाज नहीं होता। हालांकि शिवरात्रि तैयारियां पहले से ही चल रही होती हैं। सबसे पहले बड़ा देव कमरूनाग का ही छोटी काशी मंडी में आगमन होता है। उसके बाद ही अन्य देवी देवता जनपद में पहुंचते हैं। वहीं देव कमरूनाग साल में सिर्फ एक बार ही मंडी आते हैं और इस महोत्सव में भाग लेते हैं। इस बार मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 19 से 25 फरवरी तक मनाया जाएगा। शिवरात्रि महोत्सव में मंडी जनपद के 200 के करीब पंजीकृत देवी देवता पहुंचते हैं। वही इसके अलावा अन्य देवी देवता भी शिवरात्रि महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए जनपद में शिरकत करते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

7 hours ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

7 hours ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

18 hours ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

22 hours ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

22 hours ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

23 hours ago