मुख्य समाचार

सिरमौर : खिलाड़ी इनडोर स्टेडियम का उठाएं लाभ – उपायुक्त आर. के. गौतम

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम की अध्यक्षता में आज नाहन में जिला खेल परिषद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला प्रशासन, खेल विभाग व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने कहा कि खेल परिषद के सदस्यों ने इनडोर स्टेडियम को सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों के हितों के अनुकूल बेहतर ढंग से संचालित करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नाहन में शानदार इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है जिसका लाभ उठाने के लिए खिलाड़ियांे को आगे आना चाहिए। बैठक में सदस्यों ने इनडोर स्टेडियम में अन्य इनडोर खेल गतिविधियां जैसे स्नूकर, चैस आदि की सुविधाएं भी खिलाड़ियों को उपलब्ध करने की मांग रखी तथा इन खेलों के लिए अगल से स्थान देने का आग्रह किया। उपायुक्त ने इनडोर शूटिंग रेंज में भी शूटिंग सम्बन्धी गतिविधियों को आरम्भ करने के लिए खेल विकास को निर्देश दिए ताकि इस शूटिंग रेंज का लाभ खिलाड़ियों को मिल सके। शूटिंग रेंज के लिए शुल्क तय करने पर भी चर्चा हुई।

आर.के गौतम ने इनडोर स्टेडियम के संचालन के लिए सफाई कर्मियों तथा अन्य स्टाफ की आवश्यकतानुसार आउट सोर्स आधार पर नियुक्ति के लिए खेल विभाग को उचित प्रक्रिया अपनाने के लिए कहा। बैठक में विभिन्न सदस्यों ने इनडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल शुल्कों को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। खेल आयोजनों के लिए इनडोर स्टेडियम की बुकिंग शुल्क पर भी चर्चा हुई। बैठक में सभी प्रकार के इनडोर खेलों के लिए एक मुश्त शुल्क ‘‘कोम्बो पैक’’ पर भी चर्चा हुई तथा सदस्यों ने सुझाव दिए कि यह ‘‘कोंबो पैक’’ प्रतिमाह एक हजार रुपये निर्धारित किया जाना उचित रहेगा। उपायुक्त ने विभिन्न खेलों के लिए वसूले जाने वाले शुल्क को आॅनलाईन जमा करने की सुविधा खिलाड़ियों को देने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी 6 माह का शुल्क अग्रिम जमा करेंगे उन्हें एक माह तथा एक वर्ष के अग्रिम शुल्क के जमा करने पर 2 माह की छूट प्रदान की जाएगी। नाहन चैगान स्थित बाॅस्किट बॉल मैदान में रात्रि के समय बास्किट बॉल खेल जारी रखने के लिए माॅस्ट लाईट अथवा सोलर लाईट लगाने पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों से इस सम्बन्ध में व्यय व अन्य तकनीकी जानकारी जानकारी देने के लिए कहा। उपायुक्त ने इनडोर स्टेडियम तथा जिम में आॅटोमेटिक कार्ड लाॅक की सुविधा प्रदान करने के लिए लोक निर्माण विभाग से आगामी कार्रवाई करने के लिए कहा ताकि खिलाड़ी सुविधा के अनुसार इनडोर स्टेडियम में प्रवेश कर सकें।       इस अवसर पर खेल विभाग विभिन्न विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।  

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago