मुख्य समाचार

मनाली : मनाली सर्कल में वो दिनएक दिवसीय  जागरूकता शिविर आयोजित  

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

उपमंडल मनाली में बाल विकास परियोजना कटराई के सौजन्य से मनाली सर्कल में वो दिन एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी महिलाओं को प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना व मासिकधर्म के दौरान महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार कुरीतियों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इससे महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मासिक धर्म प्रथाओं को अभी भी कई सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रतिबन्धों का सामना करना पड़ता है जो मासिक धर्म स्वच्छता प्रबन्धन में बहुत बड़ी बाधा है। मासिक धर्म के दौरान महिलाएं एवं किशोरियां अपनी स्वच्छता का ध्यान रखें। इसमें उपस्थित महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छ्ता, पेड़ से संबंधित प्रयोग व निपटारे बारे, एनीमिया के बारे, कुपोषण के कारण माहवारी से संबंधित कुरीतियों के बारे में वृत्त पर्यवेक्षका मधुबाला ने विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर आगनवाड़ी कार्यकर्त्ता पुष्पलता ने महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। जागरूकता शिविर में 50 महिलाओं ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago